छतरपुर। तीन माह में 117 मौत,कलेक्टर ने दिये दिशा निर्देश।
ब्यूरो छतरपुर। जिला कलेक्टर मोहित बुंदस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर ने मौजूद अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा कर समिति के सदस्यों से सड़क सुरक्षा के संबंध में जरूरी सुझाव भी लिए गए।
बैठक के अवसर पर जिले में सड़क सुरक्षा गतिविधियों की जानकारी, दुर्घटना के कारणों की पहचान, राष्ट्रीय एवं राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् को सुझाव प्रदान करने, ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुधार से संबंधित कार्य सहित सड़क अभियांत्रिकी उपायों की सुरक्षा और निगरानी के संबंध में कार्य करने के लिए सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा मानकों के कार्यान्वयन सुनिश्चित् करने, छतरपुर जिले में यातायात की बेहतरी के लिए अच्छे समरिटानों को प्रेरित करने के लिए कार्यनीतियां तैयार करने, यातायात पार्क सह प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना और सड़क सुरक्षा अभियान को प्रेरित करने की बात कही गई। सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी सहित समिति के शासकीय-अशासकीय सदस्य, ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधि, स्टेक होल्डर संस्थानों/आटो मोबाइल डीलरों के डीएलओ मौजूद रहे।