Translate

शनिवार, 3 अगस्त 2019

कलेक्टर की पहल पर वृद्ध आश्रम में बना आधुनिक किचन।

कलेक्टर की पहल पर वृद्ध आश्रम में बना आधुनिक किचन।


VIP मकान की तरह नजर आ रहा है वृद्धाश्रम का किचन।


       

//खिलान पटैल,गगन सेन//

 ब्यूरो दमोह। कलेक्टर तरुण राठी ने ज्वाइन करने के चंद दिन बाद ही दमोह के वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया था।
 इस निरीक्षण के दौरान जहां उन्होंने वृद्धों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने उनसे समस्याएं पूछी थी, तो इसी दौरान एक वृद्ध को कलेक्टर स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर उसके गांव ले गए थे।
इसी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वृद्ध आश्रम के किचन में काम करने वाली महिलाओं ने अनेक तरह की परेशानियों से अवगत कराया, जिसमें बारिश के मौसम में किचिन की छत से पानी टपकने तथा किचन शेड पुरानी पद्धति का होने की बातें रखी गई थी।
          उन्होंने इसके सुधार के निर्देश संबंधित विभाग को दिए थे। जिसके बाद उनकी निर्देश से वृद्ध आश्रम के किचन को किसी महंगे घर की किचन की तरह बना दिया गया है।
तस्वीरें देखकर लोग अनायास ही कह उठते हैं कि यह किसके घर का किचन है। जबकि यह किचन वृद्धों के लिए शासन की ओर से बनाए गए वृद्ध आश्रम में निर्मित किया गया है। किचन के निर्माण हो जाने के बाद जहां किचन में काम करने वाली महिलाएं खुश हैं तो वहीं यहां पर रहने वाले वृद्ध भी कलेक्टर की सहृदयता से अभिभूत हैं।