● विभागीय जांच दल ने मौके पर किया निरीक्षण।
//जसवंत सिंह यादव//बिजावर(छतरपुर)। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला छतरपुर के नेतृत्व में विभागीय दल ने विकास खण्ड बिजावर स्थित गेहूँ उपार्जन केन्द्रों जिनमें सेवा सहकारी समिति सटई केन्द्र क्रमांक 01समिति परिसर सटई, सेवा सहकारी समिति सटई केन्द्र क्रमांक 02 लखनगुवाँ स्कूल परिसर लखनगुवाँ, सेवा सहकारी समिति लखनगुवाँ समिति परिसर लखनगुवाँ, सेवा सहकारी समिति रगौली केन्द्र क्रमांक 01समिति परिसर रगौली, तथा चना उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति रगौली केन्द्र क्रमांक 02 स्कूल परिसर रगौली का निरीक्षण किया।
उपार्जन केन्द्रों पर नमी मापक यंत्रों का उपयोग करना नहीं पाया गया तथा अग्नि शमन यंत्र भी नहीं पाये गये।
उपार्जन केन्द्रों पर गेहूँ की तौल प्रति बोरी 50 किलो 300 ग्राम से अधिक तौलना पाया गया, मौके पर ही उपसंचालक महोदय ने उपस्थित स्टाफ को फटकार लगाते हुए शासन द्वारा निर्धारित तौल करने के निर्देश दिए तथा केन्द्रों पर पाई गई कमियों का सुधार व पूर्ति करने के निर्देश मौके पर ही दिये| निरीक्षण दल में डॉ. डी. पी. चौबे SADO बिजावर, अभिलाष पटैल बी.टी.एम. बिजावर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |
