Translate

बुधवार, 2 जून 2021

नौगांव। बैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे प्रेरित।

नौगांव(छतरपुर)। ग्राम पंचायत चौबारा के अंतर्गत ग्राम कुलवारा में सभी को बैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।

 जिसमें ग्राम के सचिव रामस्वरूप प्रजापति एवं सह सचिव अर्जुन यादव के निर्देश पर कील कोरोना अभियान के अंतर्गत ग्राम में जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान जब जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता कृष्णा प्रताप सिंह एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा रावत ने कुछ ग्रामीणों से बात करी तो उन्हे कुछ लोगो से विरोध का भी सामना करना पड़ा ओर कुछ लोगो ने वैक्सीन लगवाने के लिए आश्वासन भी दिया कार्यक्रम के दौरान लोगो को मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया और साथ ही साथ लोगों  को सेनेटाईज भी करवाया इस दौरान  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा रावत,  आंगनवाड़ी सहायिका नीलम राजपूत एवं जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से कृष्णा प्रताप सिंह एवं लक्ष्मन अहिरवार मौजूद रहे ।