ब्यूरो दमोह। तेदूखेड़ा जनपद सभागार में तेंदूखेड़ा ब्लाक के अंतर्गत आने बाली राशन दुकान संचालकों की एसडीएम अंजली द्विवेदी ने जनपद सीईओ विनोद जैन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सचिन अग्रवाल तेंदूखेड़ा फूड इंस्पेक्टर की मौजूदगी में बैठक ली। बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी सेल्समैनों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने क्षेत्रो की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण कर उपभोक्ताओ को संतुष्ट करें राशन बितरण के समय गोले बनाये, जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके। उन्होंने कहा सभी को मास्क लगाना जरूरी हैं और जिन-जिन सेल्समैनों ने अभी तक बैक्सीन नही लगवाई हैं, वह आज ही बैक्सीन सेंटर में जाकर बैक्सीन लगवाये।
Translate
बुधवार, 2 जून 2021