//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क टीकमगढ़। आज 12 फरवरी 2023 को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर मध्य प्रदेश के संपूर्ण 52 जिलों में एक साथ एक दिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद दुबे के नेतृत्व में जिन 3 सूत्री मांगे,-1-पुरानी पेंशन बहाल की जाएं 2-नवीन शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता 3-शिक्षकों को पदनाम एवं क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि अपनी बेतन एवं पेंशन को मेज थपथपा कर बढ़ाते हैं जबकि कर्मचारी जो अपनी जवानी को राष्ट यज्ञ में आहूत कर देता है उस कर्मचारी को पुरानी पेंशन से वंचित किया जा रहा है जो कर्मचारियों एवं राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के लिए बहुत ही कष्ट कर एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। दुबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस कर्मचारी के बोट से जनप्रतिनिधि वेतन एवं पेंशन ले रहे हैं, उसी कर्मचारी का बोट आप की सत्ता को उखाड़ फेंके गा। अभी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश का उदाहरण है। पेंशनर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रामरतन दीक्षित ने कहा कि जो अग्निवीर सियाचिन जैसे पहाड़ों पर जहां बर्फ जमी हुई है और ऑक्सीजन की कमी है हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं उनको पेंशन से वंचित करना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर सरकार ने 2 सप्ताह के अंदर हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया तो हम 52 जिलों की मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की इकाइयां एक साथ एकदिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन प्रदेश की राजधानी भोपाल में करेंगे और जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगे तब तक हम अनवरत संघर्ष करेंगे और सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। शाम 4:30 जिला अध्यक्ष जगदीश दुबे के नेतृत्व में अशोक सेन, किशोर गिरी गोस्वामी, राजपूत जी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद दूरबार, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक संजय जैन, निरंजन खरे तहसील अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष रईस खान, प्रमोद नापित, पुरुषोत्तम यादव, रितु शर्मा, अशोक कोली,शारदा इटौरिया, परवीन बानो, सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने ज्ञापन सौंपा।