Translate

गुरुवार, 2 नवंबर 2023

HC में महिला की याचिका: मुझे बच्चा पैदा करना है...!!!

(प्रतीकात्मक फोटो : गूगल साभार)

नेटवर्क जबलपुर। न्यायालयों में कई बार बेहद अजीबो-गरीब याचिकाएं दाखिल की जाती हैं. ऐसी ही एक याचिका के बारे में सुनकर यकीनन आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. जहां एक महिला ने बच्चा पैदा करने के लिए कोर्ट में याचिका देकर अपने पति को रिहा करने की मांग की है।

यह है पूरा मामला
दरसल, एमपी के जबलपुर में एक महिला बच्चा पैदा कर मां बनना चाहती है. महिला का कहना है कि मां बनना उसका मौलिक अधिकार है. लेकिन इस वक़्त महिला का पति जेल में बंद है. इसके लिए महिला ने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर पति को रिहा करने की गुहार लगाई है।

महिला की जांच करेगी 05 डॉक्टरों की टीम
महिला की याचिका पर न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकल पीठ ने सुनवाई की है. इस दौरान कोर्ट ने जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन को 05 डॉक्टरों की टीम गठित करने का निर्देश दिया है. ताकि महिला की जांच कर पता लगाया जा सके कि वो गर्भधारण करने के लिए मेडिकल रूप से फिट है या नहीं।