10 लाख की चोरी के आरोपी को पकड़ने से क्यों डर रही है पुलिस।
● एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए किया 10 हजार का इनाम घोषित।
नेटवर्क छतरपुर। शहर के होटल लॉ कैपिटोल से बबलू सोनी की बेटी के फलदान के दौरान 10 लाख के वैग चोरी हो जाने के मामले में आज स्वर्णकार समाज द्वारा छतरपुर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह को ज्ञापन सौंप कर जल्द पकड़ने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि विगत 2 दिसंबर को होटल लॉ कैपिटोल से 10 लाख का वैग चोरी हो गया था। जिसमे छतरपुर पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने में तो सफलता हासिल कर ली है लेकिन अपराधी दूसरे जिले के होने का कारण पुलिस उनको नही पकड़ पा रही है, जिस पर पुलिस का कहना है कि आरोपी राजगढ़ व्यावरा के है जिस जगह के आरोपी है उस जगह से आरोपियों को पकड़ना बहुत मुश्किल होता है।
इस मामले में अति पुलिस अधीक्षक जय राज कुवेर ने सिविल लाइन पुलिस के साथ परिजनों को भी भेजा था लेकिन वहाँ की पुलिस ने आरोपियों को पकड़वाने में अपनी असमर्थता जताते हुए कहा हम वहाँ नही जा सकते वह पूरा क्षेत्र चोर है पुलिस जाती है तो पुलिस पर पथराव हो जाता है आखिर कार छतरपुर पुलिस को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा।
उस समय से कोई कार्यवाही न होने पर आज स्वर्णकार समाज के लोगो ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।
तो वही पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित कर जल्द टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने की बात कही।
