Translate

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

इधर सप्ताह भर में दूसरी बार अवैध-शराब बरामद।

पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई अबैध शराब की खेप।


● 40 पाव लाल मसाला जिसकी कीमत लगभग 2800 रूपये।


 //नरेंद्र अहिरवार//

(फतेहपुर)दमोह।  मगरोन थाना क्षेत्र से लेकर संपूर्ण दमोह जिले में अबैध शराब की बिक्री जोरों पर है गांव गांव मे नशा रूपी जहर युवाओ को परोसा जा रहा है  आवकारी विभाग कुंभकर्णी  निंद्रा में है पुलिस ही इन शराब माफियाओ पर कार्यवाही कर रही है आवकारी बिभाग के  संबंधित कर्मचारी अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं ।
 मगरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर चौकी में 1 सप्ताह में यह दूसरी अवैध शराब की अबैध शराब माफियाओ पर कार्यवाही है जो सराहनीय है मामला मगरोन थाना के फतेहपुर चौकी का है।

 जहां भगबती मानव कल्याण संगठन के सदस्यो ने पुलिस को सूचना देकर पकडवाई अबैध शराब....

 बताया जा रहा है कि अबैध शराब का गांव गांव मे लगातार परिबहन करके शराब ठेकेदार व शराब माफिया मोटी मुनाफा कमाने के चक्कर मे गांव गांव मे अबैध शराब का परिबहन कर रहे है परिवहन का सारा जिम्मा गद्दीदार व कर्मचारी उठाते है फतेहपुर देशी शराब से सभी गांवो मे परिबहन का जिम्मा कुदन काछी पटैल पिता जुगल काछी पटैल कर रहा है अजीब बात तो यह है कि कुदन काछी पटैल पिता जुगल काछी पटैल निवासी पिपरिया घनश्याम थाना मगरोन पर अबैध शराब एक्ट के तहत दर्जनो प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद भी वह बेधड़क होकर फतेहपुर शराब ठेका से आसपास के अनेक गांवों में सड़क परिवहन कर रहा है।
  भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को शराब परिवहन की जानकारी मिली तो  भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर फतेहपुर पुलिस ने आरोपी कुदन काछी पटैल पिता जुगल काछी पटैल उम्र 36 बर्ष निवासी पिपरिया घनश्याम थाना मगरोन के कब्जे से 40 पाव लाल मसाला जिसकी कीमत लगभग 2800 रूपये है शराब को जप्त कर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला  पंजीबद्ध किया गया है बताया गया है कि आरोपी अबैध शराब फतेहपुर के देशी शराब ठेका से रजपुरा रोड बरीकनौरा के लिए ले जा रहा था जिसे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यो ने पुलिस को सूचना देकर सिद्दन की टेक रजपुरा बरी कनौरा रोड पर पकडा जिस पर मामला पंजीबद्ध किया गया है।
 इस कार्यवाही मे फतेहपुर चौकी प्रभारी श्याम बिहारी  मिश्रा मदन डिम्हा की सराहनीय भूमिका रही फतेहपुर चौकी प्रभारी श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा एक सप्ताह मे अबैध शराब पकडने की दूसरी कार्यवाही होने से शराब माफियाओ मे दहशत का माहौल ब्याप्त है जनता ने चौकी प्रभारी फतेहपुर श्याम बिहारी  मिश्रा व दमोह जिले के मुखिया की सराहना की है अगर इसी तरह कार्यवाही आगे भी होती रहेगी तो अबैध शराब पर अंकुश लग सकता है।