नाबालिक मासूम के साथ गांव के दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म।
● आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अन्य जांच में जुटी।
//खिलान पटेल//
पथरिया(दमोह)। दमोह जिले के पथरिया मुख्यालय से करीब किमी दूर एक नाबलिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।दुष्कर्म का आरोप गांव के दो लडको पर लगा है,जानकारी के अनुसार पीड़िता जरूरी सामान लेने के लिए किसी दुकान पर गई हुई थी जहां आरोपियों ने उसे पकड़ कर जबरन ज्यादती की है।
बहरहाल आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 342,376-डी तथा 376(2) एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है।