बुन्देलखण्ड को मिली सौर ऊर्जा की सौगात।
नेटवर्क छतरपुर। भोपाल के विज्ञान भवन में 28 दिसंबर को वर्तमान परिदृश्य में प्रशिक्षण के नए आयाम विषय को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल एम पी सी एस टी एवं उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल मध्यप्रदेश के तत्वाधान में किया गया।जिसमें सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों से चयनित प्रोफेसर और विद्यार्थी शामिल हुए ।कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश को विज्ञान के क्षेत्र में एजुकेशन हब बनाने हेतु निर्णय लिए गए।
इस कार्यक्रम के लिए शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर से स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डाॅ जे पी शाक्य,डाॅ आर पी कुम्हार व डाॅ एस सी नायक सहित तीन प्रोफेसर व बी एस सी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र मदन साहू का चयन किया गया था।
डाॅ जे पी शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय में आयोजित सोलर एम्बेसडर कार्यशाला की जमकर सराहना हुई।वहीं इस दौरान बुन्देलखण्ड में सोलर ऊर्जा के विकास और इसके द्वारा रोजगार बढ़ाने की सौगात को भी मंजूरी मिली।
इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय से शामिल छात्र मदन साहू ने भी अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम में प्रदर्शित विज्ञान में व्यवसाय की अपार संभावनाएं को युवाओं के भविष्य निर्माण में अति महत्वपूर्ण बताते हुए,कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।वहीं कार्यक्रम के दौरान विज्ञान के इन उपहार रूपी सौगातों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।वहीं एम पी सी एस टी के डायरेक्टर जनरल डाॅ राकेश के आर्या द्वारा लोगों से विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मध्य प्रदेश जन संपर्क व विज्ञान से संबंधित विभिन्न के वेबसाइटों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने की अपील की।