Translate

शनिवार, 28 दिसंबर 2019

कार्यक्रम में श्रेय लेने जैसा मत नही होना चाहिए, केवल सेवा-भाव होना चाहिए : केन्द्रीय राज्यमंत्री पटैल।

कार्यक्रम में श्रेय लेने जैसा मत नही होना चाहिए, केवल सेवा-भाव होना चाहिए : केन्द्रीय राज्यमंत्री पटैल।


●  शिविर में 33 दिव्यांगों को मोट्रेड ट्राईसाईकिल वितरित,कलेक्टर बोले दिव्यंगों को देखते हुए हम इस अभियान को लगातार रखेंगें जारी।


 //नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह।  जिले भर के दिव्यांग महिला पुरुषों के लिए ट्राई साइकलो का वितरण के लिए विशेष आयोजन किया गया। जहां पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद प्रहलाद पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में श्रेय लेने जैसा मत नही होना चाहिए, केवल सेवाभाव होना चाहिए, पिछले 5 वर्षो से मेरी मंसा थी दमोह जिले में जो 80 प्रतिशत से अधिक या उसके सामान दिव्यांगों को उनके बिना मांगे हम उनको ट्रोईस्किल या बैटरी से चलित उपकरण दे सकते है। सर्वे विभाग के पास होता है, दिव्यांगों को बिना किसी रूकावट के उपकरण मुहैया किये जायें, उन्हे विभाग के चक्कर ना लगाना पड़े तो दमोह जिले में हम 1 साल के भीतर इस स्थिति मे होगें कि 80 फीसदी दिव्यांगो को उपकरण प्राप्त हो जायेगें।

 इस आशय के उद्गार आज केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल ने विकासखण्ड पथरिया में सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चयनित दिव्यांगों को मोट्रेड ट्राईसाईकिल वितरण शिविर में व्यक्त किये।
 इस मौके पर 33 दिव्यांगों को मोट्रेड ट्राईसाईकिल वितरित की गई।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चो के बारे मे हम अभी तक कोई फैसला नही कर पाये, कठिनाई इस बारे मे आती है कि कुछ बच्चों को 70 प्रतिशत दिव्यांगता का सर्टिफेकिट दिये गये है। श्री पटेल ने कहा सांसद अपनी राशि का 20 लाख रूपये 1 वर्ष मे अंशदान दे सकते है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन इस अभियान को लगातार जारी रखें। उन्होंने लाभार्थियो से कहा दी जा रही मोट्रेट साईकिल का अच्छे से ध्यान रखें यह आपकी अमानत है, जितना हो सके इसका ध्यान रखिए, इसको सुधरवाना भी बहुत आसान है ।
  इस अवसर पर कलेक्टर तरूण राठी ने सम्बोधित करते हुये कहा मंत्री जी का उददेश्य है कि 1 साल के भीतर हम दिव्यांगो का जीवन बहुत सुविधाजनक बना सकें, इस अभियान पर खरे उतरेगें। उन्होने कहा पढ़ने वाले बच्चों के सर्टिफेकिट के बारे में कैंप लगाकर उनकी जाँच की जायेगी। साथ ही साथ सांसद निधि से 1 वर्ष मे 20 लाख की राशि मंत्री जी जिले को दे रहे है, यह बहुत ही हर्ष की बात है, इसके आलावा जो राशि कम पड़ेगी उसे हम खनिज निधि या रेडक्रास की राशि से पूरक के रूप में कर सकेगें । इस अभियान को हम लगातार आगे जारी रखेंगें।
   कलेक्टर तरुण राठी ने कहा राज्य शासन के एलिम्को से अन्य उपकरण ट्राईसाईकिल, श्रवण यंत्र या वैशाखी का वितरण लगातार किया जा रहा हैं। प्रत्येक जनपद पर कैंप आयोजित कर वितरण के साथ सर्टिफकिट का वितरण मौके पर किया जा रहा हैं, हमारा लक्ष्य है कि दिव्यांगजनो को सुविधाए मौके पर मिल सकें, शासन का यही प्रयास है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल, विधायक जबेरा धर्मेन्द्र सिंह और कलेक्टर तरूण राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यापर्ण कर किया गया।

निर्माण कार्यो का किया लोकापर्ण।

कार्यक्रम के पूर्व केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री पटैल ने गायत्री शक्तिपीठ सिद्ध पहाड़ी पर देवपूजन, नगर परिषद द्वारा वर्तन बैंक का शुभारंभ, शिक्षा अभियान के तहत गायत्री मंदिर के समीप नगर परिषद द्वारा निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला भवन का लोकापर्ण तथा सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकापर्ण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेमलता नीलम ने किया।  
इस मौके पर विधायक जबेरा धर्मेन्द्र सिंह, कलेक्टर तरूण राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, पूर्व विधायक सोनाबाई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, गोपाल पटैल, अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा, एसडीएम भारती देवी मिश्रा, सीईओ विनोद जैन, नायब तहसीलदार प्रीति पंथी, रूपेश सेन, प्रमोद विश्वकर्मा, देवीसींग नदरई, मोन्टी रैकवार, संजय यादव, शशांक लोधी, संजय सेन, चन्द्रवती अठ्या, कपिल शुक्ला, एलिम्को दल जबलपुर के प्रभारी अभिषेक शरण, डॉ रियाज कुरैशी, सीएस विश्नाई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मीडियाजन तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।