Translate

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

बंधा। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित कराया राशन।


//अभिनय तिवारी//
बंधा/(छतरपुर)।  भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री ढिकौली द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ परिवार को साबुन सैनिटाइजर मार्क्स दाल चावल आटा मसाला बंधा ग्राम में रहने वाले कुछ गरीब परिवार ,  जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री लोगो को सेनिटाइजर का प्रयोग करवाते हुए उपलब्ध कराई गई।
तो साथ ही शशीकांत अग्निहोत्री के द्वारा बताया गया कि यह कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है क्योंकि हमारा एक ही उद्देश्य है कोरोना को हराना है भारत को जिताना है कोई भी गरीब ना रहे भूखा यही संकल्प है।
कोरोना महामारी के दौर में अपनी जान जोखिम में डाल कर दिन रात ड्यूटी दे रहे बंधा चौकी के पुलिस अधिकारियों को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया साथ में मार्क्स और सैनिटाइज वितरित किया गया।