● पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से की जा रही कंटेनमेंट क्षेत्र की निरंतर निगरानी
नेटवर्क साग़र। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शनिचरी कृष्णगंज, एवं तिलक गंज वार्ड को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया किया गया था । यहां पर कुछ लोग बार-बार समझाने के बाद भी बार-बार घर से बाहर निकल रहे हैं ।
ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रही है। ड्रोन कैमरे को स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा गया है और कमांड सेंटर के बड़े स्क्रीन पर स्पष्ट तस्वीर दिखती है।
ड्रोन के जरिए कंटेनमेंट क्षेत्र के हर हिस्से पर नजर रखी जा रही है और कहीं भी अगर कोई बाहर निकला हुआ नजर आया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
सागर जिले में इस क्षेत्र से मिले कोरोना पॉजिटिव मामले की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे है। अगर कोई बाहर निकल कर घूमता फिर ता बातचीत करता नजर आया तो तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर सख्त कार्रवाई करेगी ।
कोरोनावायरस की रोकथाम व नियंत्रण के लिए यह लाभ धाम के दौरान शव यात्रा नौकरियों होने वाली अपनत्व सेवा समिति के वाहन को प्रतिदिन उसे सेनेटाइजरकिया जा रहा है नगर निगम कमिश्नर आर पी अहिरवार के अनुसार वाहन शहर के लोगों के लिए कार्य उपयोगी है और इसमें किसी व्यक्ति का निधन होता है तो वह इस बहन को अपनत्व सेवा समिति के माध्यम से या नगर निगम के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं।
