//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। 2 प्रवासी मजदूरों की जांच कर उन्हें, क्वारंटाइन किया गया है। बताया जाता है कि, दोनों युवक गुडगांव हरियाणा में रह रहे थे। बीते रोज दोनों मोटरसाइकिल से अपने गांव आये थे अचानक तबीयत विगडनें पर वह अस्पताल में इलाज को आये थे।
गुरुवार रात 2 युवक मोटर साइकिल से ग्राम बरेठी आये हैं यह हरियाणा प्रांत स्थित गुडगांव में रहकर मजदूरी कर रहे थे। युवकों के गुपचुप तरीके से घर आने पर ग्रामीणों में हलचल मची गई और उन्होनें इसकी सूचना पंचायत सहित अन्य प्रशानिक अधिकारियों को दी है। बताया जाता है कि, यह बगैर जांच के ही घर चले गये। इनमें रात को एक युवक की तबियत अचानक बिगड गई। सुबह अपने भाई के साथ वह इलाज के लिये स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया था। इलाज के दौरान पूंछतांछ के दौरान उसनें छुपाते हुऐ बताया कि, पिछले 2 माह से वह अपने गांव में रह रहा है। सच्चाई उजागर होनें पर खबर मिली कि, वह रात में ही गुडगांव से अपने घर बरेठी आया है। दोनों प्रवासी व उसके भाई सहित 3 लोगों के सेंपल जांच के लिये भेजे गये है। रिपोर्ट आने तक उन्हें नगर में स्थित आदिवासी बालक छात्रावास क्वारंटाइन सेंटर में रखा है।