//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। तांस खेलने से मना करने पर 2 लोगों ने मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित हरिजन एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बेनी पति प्रेम अहिरवार (50) निवासी सडवा थाना बडामलहरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी करण यादव व संतु यादव के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी व हरिजन एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया। महिला का आरोप है कि, आरोपी गुरुवार शाम 7 बजे मेरे घर के बाहर बैठकर तांस के पत्ते खेल रहे थे। मना करनें पर युवकों ने गाली गलौच व जान से मारनें की धमकी देते हुऐ मारपीट कर दी। साथ ही जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया।