//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाइवे 39 में पन्ना मार्ग में कस्बे के शरीफ ढाबे के पास आज सुबह 8 बजे बड़ा हादसा हो गया जिसमें ट्रॅक व ट्रेवलर बस आमने सामने से जा टकराई। जिसमें ट्रेवलर बस में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। और 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
हादसा के बारे में बताया गया है कि ट्रेवलर बस खजुराहो से सतना की ओर जा रही थी। और ट्रॅक देवेन्द्रनगर की ओर से जा रहा था। तभी बस का अगला टायर फटने के कारण बस चालक अपने आप को नियंत्रित न कर सका और बस ट्रॅक से टकरा गई जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। जिन दो लोगों की मृत्यु हुई है उनमें एक महिला व एक पुरुष है। सभी घायलों का इलाज देवेन्द्रनगर अस्पताल में जारी है। मोके पर देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी डीके सिंह मय स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच में लिया।