Translate

गुरुवार, 11 जून 2020

बड़ामलहरा। शराब सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार..आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। कसवा क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अबैध शराब सहित धर लिया उसके पास, 9 हजार रुपए की देशी शराब मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
       जानकारी के अनुसार, फूल पिता किशोरी यादव (26) निवासी रमपुरा थाना शाहगढ जिला सागर को पुलिस ने गुरुवार दोपहर पौने 11 बजे के करीब घुवारा तिराहा के पास पकड लिया। आरोपी दिन दहाडे अबैध शराब का परिवहन कर रहा था। उसके पास 100 पाव देशी शराब मिली। शराब की कीमत 9 हजार रुपए बताई गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के अतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।