Translate

बुधवार, 22 जुलाई 2020

पन्ना। "मजदूर को मिला हीरा" लॉकडाउन में मजदूर की चमकी किस्मत...मिला बेशकीमती हीरा।

●   उथली हीरा खदान से मिला 10.69 कैरेट का जेम उज्ज्वल क्वालिटी का हीरा...अपने 9 साथियों के साथ मिलकर लगाई थी खदान। 

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना।  मध्यप्रदेश का पन्ना जिला वैसे भी हीरो की नगरी के नाम से देश व दुनिया मे जाना जाता है। कहते है कि भगवान जुगल किशोर की नगरी में कब किसकी किस्मत चमक जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है जिसके कई जीते जागते उदाहरण भी इस जिले में मौजूद है और आज फिर एक मजदूर आनंदी लाल कुशवाहा को भी पन्ना की धरा ने रंक से राजा बना दिया।
और बेशकीमती उज्ज्वल जैम क्वालिटी का हीरा मिला है।जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख ज्यादा बताई जा रही है। पन्ना के रानीपुर की उथली हीरा खदान से मजदूर को यह बड़ा हीरा मिला है जिसको मजदूर व उसके साथियों ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है।
         कोरोना संक्रमण के चलते देश के 22 मार्च के बाद से लोकडॉउन चल रहा था। जैसे ही अनलोकडॉउन हुआ और पन्ना में उथली हीरा खदानों में काम सुरु किया गया। लोकडॉउन के बाद से यह पन्ना हीरा कार्यालय में पहला बड़ा हीरा जमा किया गया है। वहीं मजदूर का कहना है कि भगवान जुगल किशोर की उन पर कृपा हुई है पहले भी इसी खदान से उसे 70 सेंट का हीरा मिल चुका है और अब उसे 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। हीरा मिलने के बाद मजदूर व उसके साथियों के खुसी से चेहरे खिल गए।आखिरकार पन्ना की रत्नगर्भा घरती ने मजदूर की मेहनत का फल दिया है। इसलिए कहते हैं कि बुंदेलखंड की  इस रत्नगर्भा घरती में पग पग रत्न भरे पड़े हैं। किस्मत जिसकी चमक जाए और सिकंदर बन जाता है। एक कण मात्र से इस पन्ना की धरती पर लोगों की जिंदगी बदल जाती है।

आनंदी लाल कुशवाहा (मजदूर)