Translate

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

बक्सवाहा। पुलिस ने 1000 के ईनामी आरोपी को दबोचा।

बक्सवाहा(छतरपुर)। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा छतरपुर द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों के धरपकड़ अभियान के तहत श्रीमान एसडीओपी महोदय बड़ा मलहरा श्री सौरभ रत्नाकर के निर्देशन में आज दिनांक 20/08/20 को थाना बक्सवाहा के अपराध क्रमांक 144/20 धारा 306 34 ताहि के फरार आरोपी हल्ले उर्फ़ कोमल यादव निवासी सोरई जो घटना दिनांक 21/06/20 से फरार था जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर द्वारा ₹1000 का इनाम घोषित किया गया था जिसे आज दिनांक 20/08/20 को थाना प्रभारी संजय बेदिया के नेतृत्व मे स्टाफ़ उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला आरक्षक अखिलेश वेद्य सूरज शर्मा प्रकाश लाहौरे मलखान द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 20/8/20 को माननीय न्यायालय में जेआर पर पेश किया जाता है।