Translate

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

बिजावर। जनपद क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में लगातार जारी है भ्रष्टाचार का क्रम.... दिन प्रतिदिन सुर्खियों में आ रही बिजावर जनपद पंचायत...हाल ही में नया मामला "सरपंच और सहायक रोजगार ने हड़पी राशि"


●  विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने सीईओ अखिलेश उपाध्याय को किया निर्देशित।

//जसवंत सिंह यादव//

बिजावर(छतरपुर)। जनपद पंचायत बिजावर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विलगाएं मैं सरपंच और ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा खेत तालाब और कपिलधारा कूप निर्माण में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई है जिसमें खेत तालाब और हितग्राही कपिलधारा कूप निर्माण में हितग्राही ने कार्य कराया लेकिन सरपंच और ग्राम रोजगार सहायक की मिलीभगत से इन कार्यों की राशि अपने चहेतों के खातों में डलवा ली और लाखों का हेरफेर किया गया है और हितग्राहियों को नाममात्र की राशि ही मिली है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परेशान होकर बिलगाएं के ग्रामवासी हितग्राहियों के साथ एकत्रित होकर अपने क्षेत्रीय विधायक के  यहां आए और आकर उन्होंने पूरे मामले की परत दर परत शिकायत की आनन-फानन में विधायक ने जनपद पंचायत सीईओ अखिलेश उपाध्याय को निर्देश दिए कि तीन दिवस के अंदर मामले की जांच कर फर्जी तरीके से आहरण की गई राशि के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें इसी तरह के और भी मामले अन्य पंचायतों के भी हैं उनमें एक जांच दल को गठित कर अन्य पंचायतों की भी जांच करें ! वहीं इस मामले को जनपद पंचायत सीईओ अखिलेश उपाध्याय ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दी है ! 

गौरतलब है कि इसके पहले भी जनपद पंचायत बिजावर अंतर्गत पतरा पंचायत के सरपंच और सहायक रोजगार ने तो हद ही कर दी थी बिना कार्य किए ही राशि का आहरण कर लिया था ! इसकी जांच पड़ताल चल रही है ! लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ?