Translate

रविवार, 2 अगस्त 2020

निवाड़ी। चर्चित सुनील तिवारी हत्याकांड के फरार मुख्य इनामी आरोपी गिरफ्तार।

//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। सेंदरी थाना क्षेत्रान्तर्गत बीते रोज पुरानी रंजिश के चलते  पुतरीखेरा निवासी सुनील तिवारी की महीपत यादव की बगिया के आगे नाले के बीच करगुवा पुतरीखेरा रोड पर घायल कर  हत्या कर दी गयी थी ।
घटना मे शामिल हत्या के फरार  मुख्य आरोपियों की धरपकड़ करने की ऐबज में पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह ने दस दस हजार रूपये इनाम भी आरोपियों पर  घोषित की थी ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी के संयुक्त दिशानिर्देश में एक पुलिस दल का गठन किया गया था ।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दल के प्रमुख प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलराम सिंह परिहार ने फरार आरोपियों के छुपे रहने की सूचना पाकर संभावित ठिकानों पर दबस दी और करगुवा स्थित  सिध्देश्वर पहाडी पर छुपे हत्या के फरार इनामी आरोपियों को पुलिस दल ने घेरकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है  ।
उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता सांझा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के मुख्य  फरार  आरोपी अवधेश ऊर्फ पप्पू तिवारी पिता स्वःसुंदरलाल तिवारी उम्र 51 वर्ष , नरेन्द्र तिवारी तनय स्वः सुंदर लाल तिवारी आयु 48 वर्ष , अनिल तिवारी पिता स्वः सुंदरलाल तिवारी आयु 45 वर्ष , बल्ली उर्फ बलवीर सिंह कमरिया तनय स्वः  अमर सिंह कमरिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर हेतु पेश किया गया है ।
तथा दो अन्य इनामी अपराधी फरार है ।
जिन्हें पुलिस के द्वारा जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
हत्या के मुख्य इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह ने अतिरिक्त पुलिस प्रतिभा त्रिपाठी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवाडी श्री बलराम सिंह परिहार , विनायक शुक्ला , निरीक्षक नरेन्द्र वर्मा कोतवाली निवाडी , उपनिरीक्षक बलराम सिंह , उपनिरीक्षक गोपाल सिंह , सहायक उपनिरीक्षक लीलाधर तिवारी , सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह , प्रां.आर.कर्णसिंह , प्र.आर.मनोज तिवारी , आरक्षक रामभरत , आरक्षक रविन्द्र , मुकेश ,शंकर , चन्द्रभान , एवं आरक्षक मनोज की सराहना करते हुए कहा कि सफलता मे सभी पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है  ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह ने हत्या के फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी सहित पुलिस दल की सराहना की है ।