//प्रशांत जैन"पंकज//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पदाधिकारियों सहित सदस्य भी समिल रहे।
बैठक का प्रारंभ स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजुलित कर किया गया।सभी छात्रों को बैठक में सम्मलित होने से पूर्व ही सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए गए,मास्क लगवाए गए और सभी को बैठक में सोसियाल डिस्टेंसन का पालन करते हुए बैठाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी उपस्थित रहे। जहा राजकिशोर तिवारी ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डाला तो श्री गंधर्व ने छात्रों को वर्तमान परवेश में देश विरोधी गतिविधियों को समझने और रोकने की बात के साथ साथ छात्रों को जीवन में प्रगति के समय आने वाली वधाओं से बचने के उपाय और सलाह भी दी। बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान कोरोनामहाकल से निपटने और लोगों को जागरूक करने पर चर्चा हुई एवं माध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में दिनांक 01 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाए जा रहे "एक मास्क अनेक ज़िन्दगी" कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की बात रखी गई।साथ ही प्रत्येक छात्र द्वारा काम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया गया।
ABVP अध्यक्ष शुभम खरे(जैकी) द्वारा संगठन को मजबूत करने और संगठन द्वारा देश हित में कार्य करने की बात को प्राथमिकता देने की बात कही गई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ABVP के विधानसभा संयोजक भूपेंद्र पायक भी सामिल रहे इन्हीं के द्वारा सम्पूर्ण बैठक का संचालन भी किया गया ।
वर्तमान इसके अलावा ABVP के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में रावसाब सिंह लोधी,ऋषिकेश उपाध्याय,मोहित पटेल, कपिल गंधर्व आशुतोष रैकवार अतुल विश्वकर्मा नितिन पाटकर धन प्रसाद पटेल रामेश्वर पटेल आशीष अहिरवार ऋषभदेव अहिरवार निक्की अहिरवार पीतम अहिरवार रमन अहिरवार राजाराम अहिरवार उपस्थित रहे।