Translate

बुधवार, 26 मई 2021

भगवां। खरीदी केन्द्र बीरो के सतपारा प्रभारी, सर्वेयर पर FIR दर्ज।

//रूपेंद्र पाल//

भगवा(छतरपुर)। खरीदी केन्द्र बीरो के सतपारा के प्रभारी मनीष पिता ग्यादीन दुबे एवं सर्वेयर हरगोविंद पिता सुंदरलाल सोनी सतपारा द्वारा छलकपट से खरीदे गए अमानक श्रेणी के गेहूं के संबंध में थाना भगवां में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। कार्यालय अनुविभागीय बड़मलहरा और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बड़ामलहरा द्वारा इस संबंध में पंचनामा भगवां पुलिस को प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रथम दृष्टिया धारा 420, 34 ताहि. पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी भगवां द्वार खरीदी केन्द्र सतपारा समिति बीरो में केन्द्र प्रभारी मनीष दुबे तथा सर्वेयर हरगोविंद पिता सुंदरलाल सोनी निवासी सतपारा के द्वारा छलकपट करते हुए अमानक श्रेणी का गेहूं खरीदे जाने से प्राथमिकी दर्ज की गई है।