//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़देवरा से करीब 3 किलोमीटर आगे शनिवार को लगभग शाम के समय एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है।
कार में 3 लोगों के अलावा छतरपुर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकांत चौरसिया भी सवार थे जो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को शाहगढ़ छोड़कर वापस हो रहे थे।
जिस समय तेज बारिश होने से अमरमऊ के पास अंधे मोड़ पर वह फॉर्च्यूनर कार अपना संतुलन खो बैठी और अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दौरान गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है।