//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। दमोह से पैदल चलकर बक्सवाहा पहुँची यात्रा का आज समपन्न बक्सवाहा में हुई , यात्रा को रास्ते भर ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ है और सभी ने जंगल कटने से रोकने का संकल्प लिया । रास्ते के छोटी छोटी और जनसभा भी की गई एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी हुआ ग्रामीणों के बीच ।
बक्सवाहा के बस स्टैंड पर जनसभा करते हुए क्षेत्रवासियों को सम्बोधित किया गया जिसके बाद तहसील पहुँच कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया मुख्यमंत्री मप्र शासन, पर्यवारण मंत्री मप्र के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें पैदल यात्रियों के साथ साथ क्षेत्रीय जनता ने भी हस्ताक्षर कर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने वालो में में मुख्य रूप से दृगपाल सिंह लोधी, सचिन जैन, चन्द्रभान सिंह लोधी, अभिषेक जैन,जितेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, आयुष सिंह, दीपेंद्र सिंह, आशिक मंसूरी रामकिशोर अहिरवार, उमेश वर्मा रामदास साहू गोविंद साहू सुभाष अनिकेत लोधी मनीष लोधी भगवान दास आठया अकील रोहित, अंकित सैनी संतोष, हल्काई यादव, राममिलन लोधी, छोटू लोधी, छोटेलाल लोधी, लोकेंद्र जय सिंह, महाराज सिह,आदि मौजूद रहे।
