Translate

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

बमीठा। पीएनसी की मनमानियों से स्कूल और मस्जिद जाने का रास्ता बंद।


•  कई बार बोलने पर भी नही सुधरा रास्ता कीचड़ से उठते गिरते निकलते है लोग।



//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। बमीठा में पीएनसी कंपनी का कार्य तो चालू है पर यहां पर पीएनसी की मनमानी के चलते वॉर्ड न 04 ओर 05 के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यहाँ के लोगो को अपने घरों में जाने के लिए गंदे कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है आये दिन लोग रास्ता ना होने के कारण गंदे कीचड़ में गिरते फिसलते हुए घर पहुँचते है आम तौर से इस रास्ते मे मंदिर, मस्जिद ओर एक स्कूल जाने का निरंतर रास्ता बना हुआ है जिससे लोग गन्दे कीचड़ से गुजरने को मजबूर है कई बार स्थानीय लोगो ने पीएनसी कंपनी के लोगो से बोला पर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ स्थनीय लोगो का कहना है कि हमे निकलने के लिए इनके द्वारा कोई रास्ता नही दिया गया हम लोगो को अगर राशन के लिए बाजार तक जाना है तो गंदे कीचड़ भरे पानी से गुजरना पड़ता है वही रॉड से लगकर बगल में मस्जिद है जहां पर आसपास के गांव और स्थानीय लोग नवाज पढ़ने के लिए आते है पर उससे पहले वो लोग गंदे कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर है क्योंकि प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नही हो रही है एक तरफ गंदे कीचड़ भरा रास्ता ओर दूसरी तरफ गहरे पानी और कीचड़ से भरे रास्ता है जिससे कभी कोई घटना घट सकती है उसी रास्ते से एक स्कूल की रास्ता भी निकलती है जहां से छोटे छोटे बच्चो को गहरे कीचड़ से भरे गड्ढो से होकर स्कूल जाना पड़ता है प्रशासन को पीएनसी के खिलाफ एक्सन लेना चाहिए क्योंकि मुद्दा स्कूल ,मंदिर ओर मस्जिद जैसे रास्ते से जुड़ा है।