//सतीश रजक//
बम्होरी(छतरपुर)। आज शनिवार को ग्राम पंचायत सुनवाहा मै नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान मे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया रन का आयोजन किया गया जिसमें 115 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें छात्र और छात्राएं एवं ग्रामीण जन शामिल हुए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दाऊ हरबल सिंह परमार सौरई विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद सिंह परिहार सुनवाहा एवं बकस्वाहा ब्लॉक के खेल एवं योग प्रभारी श्री देवी सिंह राजपूत एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य तुलसी राम साहू रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र छतरपुर के तत्वाधान में बक्सवाहा के ब्लॉक समन्वयक भूपेंद्र सिंह पायक के संयोजन में किया गया देश में चलाए जा रहे फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत लोगों को फिट बनाए रखने (फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज ),के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया दौड़ का शुभारंभ वीरांगना महारानी अवंती बाई चौक से किया गया और समापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाहा के परिसर तक 3 किलोमीटर तक का किया गया बालक वर्ग से अभिषेक सिंह महदेले प्रथम, आदित्य सिंह परिहार द्वितीय , नीलेश लोधी तृतीय, भूपेंद्र सिंह लोधी चौथे एवं विशाल सिंह लोधी पांचवें स्थान पर रहे बालिका वर्ग में संतोषी दुबे प्रथम दीपा राठौर द्वितीय एवं प्रभा लोधी तृतीय प्रीति सेन चौथे एवं दिव्या लोधी पांचवें स्थान पर रही सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि हरबल सिंह परमार द्वारा मैडल एवं नगद राशि द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम के बारे में देवी सिंह राजपूत द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में किस प्रकार हमारे महान क्रांतिकारियों द्वारा आजादी में अपना सहयोग प्रदान किया गया है बताया गया ब्लॉक योग प्रभारी द्वारा विद्यालय में योगाभ्यास एवं खेल गतिविधियां नियमित रूप से करने के लिए कहा गया । विद्यालय के प्राचार्य साहू जी ने मीराबाई चानू की कहानी के माध्यम से बच्चों में खेल के प्रति अपनी लगन के बारे में बताया मुख्य अतिथि हर्बल सिंह द्वारा विद्यालय में खेल सामग्री देने के लिए कहा। इस अवसर पर विद्यालय की हेमलता ठाकुर कन्हैया लाल प्रजापति महेश बिल्थरे, दिनेश दुबे ,नवल चौरसिया एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम का संचालन राजेश खरे ने किया। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक भूपेंद्र पायक ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय के स्टॉफ का आभार व्यक्त किया।