//सार्थक जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा गत दिवस बेटियों को समाज में समानता एवं शिक्षा दिलाने का अधिकार देने के उददेश्य से चलाये जा रहे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राहुल सिलाडिया, मुख्य कार्यपालन अधिकार श्री हर्ष खरे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 ललित उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पवन गंधर्व ,विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री महेश विश्वकर्मा की उपस्थिति में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सबसे पहले परियोजना अधिकारी कु0 हेमलता ठाकुर द्वारा पावर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के उददेश पर चर्चा करी प्रदेश , जिला एवं विकासखंण्ड के न्यूनतम लिंगानुपात पर प्रकाश डाला गया विकासखंड के अंतर्गत 10 न्यून्तम लिंगानुपात न्यनतम लिंगानुपात वाले गाॅव के संबंध में प्रकाश डाला कि इन गांव में कैसे न्यूनतम लिंगानुपात से निकला जाये लिंगानुपात को प्रभावित करने वाले सामाजिक एवं सामूहिक कारणों पर प्रकाश डाला गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग की इस अभियान में क्या क्या भूमिका है पर चर्चा की गई बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ अभियान, हस्ताक्षर अभियान ,नारे लेखन, नुक्कड़ नाटक निबंध प्रतियोगिता, रथ यात्रा, रेली आयोजन आदि कार्यक्रम इस अभियान अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में कराये जाकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से तथा समाचार पत्रों के माध्यम से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संदेश जन -जन को दिया गया इस बैठक में आवाज संस्था से रामनाथ ठाकुर, अजीविका मिशन से जुड़ी महिलायें तथा महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमति शांति चैरसिया, रितु जैन, प्रदीप कुमार सेन सहायक गेड-03 बद्री प्रसाद अनुरागी एवं ताविश अली खांन उपस्थित रहें।