Translate

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

घुवारा क्षेत्र के रहने वाले नेत्रहीन दिव्यांग गुमना के लिए जनसुनवाई लाई खुशियां...कलेक्टर की पहल पर मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र।



//रूपेंद्र पाल//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा तहसील के ग्राम भगवां निवासी नेत्रहीन गुमना ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में पुत्र के साथ पहुंचकर कलेक्टर श्री संदीप जी आर को सामाजिक पेंशन दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने जनसुनवाई में उपस्थित सीएमएचओ डॉ. विजय पथौरिया को परीक्षण कराते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये। गुमना को परीक्षण के लिए सिविल सर्जन के पास भेजा गया। सिविल सर्जन ने मेडिकल बोर्ड से उनका परीक्षण कराया। कलेक्टर की पहल पर हुई इस कार्यवाही से गुमना को दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिला। जिससे उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलने में मदद मिलेगी साथ ही दिव्यांगों के लिए क्रियान्वित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। सिविल सर्जन डॉ. एम.के. गुप्ता ने गुमना कुशवाहा को कलेक्ट्रेट में दिव्यांगता प्रमाण पत्र सौंपा।