नेटवर्क छतरपुर। कार्यक्रम के पूर्व सभी रक्तवीरों व सामाजिक संस्थाओं ने वाहर रैली निकाली, यह रैली आईएमए हॉल से यातायात तिराहा, मालवीय चौक, सुपर मार्र्केट, बड़ा फुआरा, गढ़ा फाटक होते हुए रानीताल से वापस आकर आईएमए हॉल में आकर समाप्त हुई।
जिसमें थैलेसीमिया बीमारी को समाप्त करने व रक्तदान करने के लिए सभी को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार के हाथों दीप प्रज्वलित करके विशेष आथित्य मैं हुआ ।।
इस दौरान जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जामदार, पार्षद कमलेश अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की डीन डॉ गीता गुईन, डॉ शरद जैन, कत्थक नृत्यांगना अंशिका विश्वकर्मा, डॉ ऋचा धीरावाणी, डॉ अमिता सक्सेना, डॉ नवीन कोठारी, डॉ हरजीत कौर बंसल, डॉ अमरदीप सिंह बंसल, डॉ विकेश अग्रवाल, स्वच्छता अभियान की ब्राण्ड एम्बेसडर श्रेया खण्डेलवाल सहित अन्य इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बालाघाट, श्योपुर, उज्जैन, छत्तरपुर, ग्वालियर, नीमच, रतलाम, इन्दौर, खण्डवा, हरदा, कटनी, शहडोल सहित अन्य जिलों के सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण मौजूद रहे*।
छत्तपुर जिले से कु. अस्मिता चौरसिया जी ने एक बार फिर जिले को गौरवान्वित किया
यह आयोजन दिशा वेलफेयर सोसायटी, अनुश्री वेलफेयर सोसायटी व थैलेसीमिया जन जागरण समिति एवं महादेव रक्क्तदान महादान संस्थान जबलपुर की सभी सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन संपन्न हो सका। इस दौरान सैकड़ों की तदाद में मित्र शामिल हुए।