//विनोद जैन, रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। गत दिवस दैनिक समाचार पत्रों में जनपद पंचायत क्षेत्र बक्सवाहा में करीब साढ़े तीन हजार अधूरे पड़े कार्यो के संदर्भ में खबर का प्रकाशन किया गया था. जिसके बाद अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि आगे आये है. और अतिशीघ्र निर्माण कार्यों के पूर्ण होने का भरोसा दिलाया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रकाशित समाचार में इस बात का जिक्र किया गया था कि छतरपुर जिले के बक्सवाहा जनपद क्षेत्र की 39 ग्राम पंचायतों में कुल 3422 निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए हैं जिनमें से अगर ग्राम पंचायतों के अधिकांश आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक कैरवारा में 192, देवपुर में 185, मढ़देवरा में 178, चाचई सेमरा में 165, चौराई में 160 एवं जैतुपुरा में 160 कार्य अधूरे पड़े हुए हुए है।
खबर प्रकाशित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि आगे आकर कार्य पूर्ण किये जाने का भरोसा दिला रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य बोले
बम्होरी वार्ड से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी ने उक्त मामले के संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इन सभी अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण किया जाएगा. एवं इसके संदर्भ में मैं स्वयं ही जिला पंचायत सीईओ से बात करूंगा।
तथा ऐसा पाया गया है कि कई कार्यों में वित्त समस्या सबसे ज्यादा है अतः इसके लिए शासन से राशि की मांग भी की जाएगी।
जनपद पंचायत अध्यक्ष बोली
बक्सवाहा जनपद क्षेत्र की नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इन अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। एवं इसके लिए मैं स्वयं ही अधिकारियों से बात करूंगी कि आखिर इतनी अधिक संख्या में कार्य क्यों अधूरे पड़े हुए हैं।

