//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगरपरिषद घुवारा द्धारा बुधवार की शाम प्रधानमंत्री आबास योजना अर्तगंत प्रधानमंत्री आबास योजना के हितग्राहियो को किस्त वितरण की राशि सिंगल क्लिक के माधयम हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रधम्न सिंह लोधी, नगरपरिषद अध्यक्षा गुड्डी जाहर सिंह, बडामलहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष राघल राजा नगरपरिषद अध्यक्षा गुड्डी जाहर सिंह, उपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पहलबान सिंह, सासंद प्रतिनिधी टीकाराम लोधी, वार्डो के पार्षद सहित भाजपा के कार्यकर्ता व आबास योजना के हितग्राही शामिल हुये। कार्यक्रम की शुरूबात नगरपरिषद के सीएमओ रत्नेश कुमार दुवे द्धारा कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियो का तिलक माला के साथ स्वागत किया उसके बाद विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी द्धारा सिंगल क्लिक के माधयम से कुल 259 हितग्राहियो के खाते में 1करोड 36लाख 500रूपये की राशि हस्तानांतरण करते हुये प्रमाण पत्र वितरित करते हुये दूसरे किस्त में 14 हितग्राहियो के खाते मे1-1लाख तो वही 245 हितग्राहियो के खाते मेॆ तीसरे किस्त के रूप में 50-50 की राशि हस्तानातंरण की ।उसके बाद विधायक द्धारा भाजपा सरकार व स्वयं के द्धारा क्षेत्र में किये जा रहे विकाश कार्यो को गिनाते हुये कहां भाजपा सरकार घर गरीब परिबार को पक्का मकान दिया है जो शेष रह गयेको शीघ्र दिलाये जायेगे।
आपको बता दे कि घुवारा नगरपरिष द्धारा बर्तमान समय तक 6 डीपीयार तैयार करते हुये कुल 1624 लोगो को प्रधानमंत्री आबास योजना से लाभांवित किया जिसमें 1244 हितग्राहियो के खाते में पूर्ण राशि डाल दी गई शेष बचे हुये हितग्राहियो के खातो मे शासन प्राप्त होते ही राशि डालनी की बात कही है।
वही कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो का उपयंत्री मनीष विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया
2019 से नही बनी कोई सूची।
आप को बता दे कि नगरपरिषद द्धारा 2019 के शुरूबात में ही 512 की डीपीयार तैयार की गई उसके बाद 4 वर्ष तक कोई डीपीयार तैयार नही की जिससे आज भी कई गरीब परिबार प्रधानमंत्री आबास के लिए सालो से नगरपरिषद के चक्कर काट रहे है लेकिन अभी तक उन गरीब परिवार के लोगो को आबास योजना के तहित मकान नसीब नही हो रहा वही क्षेत्रीय विधायक को द्धारा राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होना आगामी चुनाव को लेकर बताया जा रहा है वही कार्यक्रम में उपस्थित बैठे जनसमुदाय द्धारा आजू बाजू में चर्चा करते हुये कहां गया जिसप्रकार इस छोटे राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर जनता के बीच आना पड रहा अगर कही 4 वर्षो के अंतराल में परिषद से आबास योजना व गरीब परिबारो की जानकारी लेकर सूची तैयार कराई गई होती तो आज नगर के हर गरीब परिबार के पास योजना का लाभ होता।
अध्यक्ष ने मंच से कर्मचारियो पर जताई नारजगी।
आपको बता दे कि कार्यक्रम में उपस्थित करीब 300 व्यक्तियो के सामने अपना दुख दर्द वया करते हुये कहां कि जनता जनता ने जिस उद्देश्य से जिताया था कि हम नगर में चारो तरफ विकाश कर सके लेकिन आज जो विकाश की गति धीमी ही उसका बडा कारण परिषद में बैठे कर्मचारियो का कारण है उनके द्धारा समय पर कार्य न करना जनता को गुमराह करना उनकी आदत बन गई लेकिन हम मंच के माध्यय से सबके सामने कहते है कि ऐसा नही चलेगा जिसको कार्य करना है वो अच्छे तरीके से करो बरना अपने घर चले जाओ मैने कुछ कर्मचारी लगाये है और लगा लेगे। लेकिन नगर के विकाश मे कोई कसर नही छोडेगे।