//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना थाना अंतर्गत से 08 किलोमीटर दूर थाना रजपुरा अंतर्गत एक मोटरसाइकिल के अचानक सामने जंगली सूअर आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई है. जिसमें तीन लोग एक महिला गीता उम्र 45 वर्ष एवं अंगद 32 वर्ष और भागीरथ 45 गिर गए है. जिनको को गंभीर चोटे आई हैं।
गिरने के बाद राहगीरों ने डायल हंड्रेड को फोन लगाकर बुलाया एवं एक डायल 100 बड़ा मलहरा की मदद से व डायल 100 राजपुरा थाना की मदद से तीनों लोगों को दमोह जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
बता दें कि यह तीनों घायल टीकमगढ़ से पथरी की दवाई करवा कर ग्राम भैंसा जिला दमोह की ओर जा रहे थे. जिस दौरान खनन घाटी के पास यह हादसा हुआ है. मोटरसाइकिल डिस्कवर एमपी 34 एमजी 1735 है।