नेटवर्क शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में शराब पीकर नशे में चूर ग्रामवासियों से अभद्रता करने वाले सचिव को, जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने ग्राम पंचायत नौढिया के सचिव को निलंबित कर दिया है। शराब के नशे में धुत नौढिया सचिव ग्राम सभा में न सिर्फ ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज की थी बल्कि मारपीट भी कर दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
जिसके बाद प्रशासन ने पंचायत सचिव सत्यभान सिंह को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि इस घटना के पहले भी वह कई इस तरह की हरकत कर चुका था, जिसकी भी शिकायत ग्रामीणों ने की थी।