(प्रतीकात्मक फोटो : साभार गूगल)
नेटवर्क मुरैना। मुरैना के पूर्व विधायक राकेश मावई के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस में खलबली मच गई। इसके बाद आनंद पालन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर कार्यकर्ताओं से आमने-सामने चर्चा की गई। और उन्हें कांग्रेस में काम करने की शपथ दिलाई।
जिला ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं भी भाजपा में शामिल हो जाऊं। मैं कांग्रेस का था, कांग्रेस का हूं और कांग्रेस का ही रहूंगा।