Translate

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

IPS आगम जैन बने छतरपुर पुलिस अधीक्षक।

हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये।  👇

//रत्नेश रागी, रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व, प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं. जिससे  लोकसभा चुनाव को और भी निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके। जिस क्रम में शुक्रवार को मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग वल्लभ भवन भोपाल के आदेश क्रमांक एफ 1/1/4/0001/2024/बी-2/दो के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया। जिसमें 2009 बैच के आईपीएस अमित सांघी (वर्तमान पुलिस अधीक्षक छतरपुर) का तबादला करते हुए उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक एस. ए. एफ. मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, वहीं सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल से, 2016 बैच के आईपीएस आगम जैन को छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि आगम जैन एक चर्चित लेखक भी हैं. जिनकी बहुचर्चित एवं ज्यादा पसंद की जाने वाली किताब "कभी गांव, कभी कॉलेज" हिंदी युग्म द्वारा प्रकाशित की गई थी। इसके साथ ही आईपीएस जैन ने जनजातीय मुद्दों सहित अन्य सामाजिक क्षेत्र के लेखन कार्यों में सराहनीय भूमिका अदा की है।

शुक्रवार को दूरभाष पर बात करते हुए आईपीएस आगम जैन ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जा सकें, यह फिलहाल मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। इसके अतिरिक्त अपराधों के ग्राफ को कम करना, तथा देशभक्ति जन सेवा के भाव को चरितार्थ करना भी मेरी प्राथमिकता रहेगी। आईपीएस जैन के अनुसार वे जल्द ही पुलिस अधीक्षक छतरपुर के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।