हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z
नेटवर्क शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिलान्तर्गत बुढ़ार थाना क्षेत्र के लफदा गांव में चरित्र संदेह पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट सुला दिया। पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची, जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात आरोपी दया प्रसाद चर्मकार घर आया और अपनी पत्नी को जबर्दस्ती एक कमरे में ले गया। घर में मौजूद अन्य लोग इसका विरोध करने लगे, फिर भी उसने किसी की बात नहीं मानी और फिर कुल्हाड़ी से महिला पर कई वार कर दिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया।
इनका कहना है कि....
"आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गई, उस कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।"
संजय जायसवाल, टीआई, बुढ़ार