Translate

बुधवार, 13 मार्च 2024

MP की शेष 05 सीटों पर BJP ने उतारे उम्मीदवार!!...01 सीट पर महिला और 04 पर पुरूष प्रत्याशी किये घोषित।

 हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z

//अंजली मिश्रा//

नेटवर्क भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 में उतरने वाले भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची घोषित कर दी गई है. इस सूची में मध्य प्रदेश की उन पांच सीटों की भी घोषणा की गई है जो पहली सूची में खाली रह गई थी। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी की प्रथम सूची में कर दी गई थी। जिसके बाद बुधवार को बचे हुए पांच नामों की घोषणा कर दी गई है जो इस प्रकार है- 

इंदौर से शंकर लालवानी

उज्जैन से अनिल फिरोजिया

धार से सावित्री ठाकुर

छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू

बालाघाट से डॉ. भारती पारधी