Translate

बुधवार, 13 मार्च 2024

वन्य प्राणियों के अंगों का करते थे सौदा!!....वन विभाग ने मारा छापा...सामग्री जप्त।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। जिले की जानी पहचानी दुकान तिवारी जी की पूरे छतरपुर में फैमस है इस दुकान पर पूजा से जुड़ी सभी सामग्री एवं जीवन मरण के काम में आने वाली सभी सामग्री मिलती है। 

परंतु वन विभाग को कुछ लोगों ने शिकायत की, कि मन्नू तिवारी की दुकान पर वन्य प्राणियों के नाखून, सींग एवं कई अंग बेचे जाते हैं। वन विभाग की टीम ग्राहक बनाकर मन्नू तिवारी के यहां पहुंची और पीछे से वन विभाग के अमले ने छापामार कार्यवाही कर सामग्री जब्त कर ली।

देर रात तक महोबा रोड स्थित वन विभाग के कार्यालय में व्यापारियों और वन अधिकारियों के बीच काफी देर तक समझौता करने का दौर चला परंतु वन विभाग के एसडीओ नायक और रेंजर के द्वारा मन्नू तिवारी को हिरासत में ले लिया। 

न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां आज पेश किया गया और 10 दिवस की पीएल ली गई। हालांकि जमानत के लिए गुरुवार को आदेश दिया गया है। 

गौरतलब हो कि वन विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तिवारीजी की दुकान पर वन्य प्राणियों के कई अंग काफी समय से बेचे जा रहे थे। जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। फिलहाल तिवारी जी की दुकान की चर्चा पूरे शहर में व्याप्त है।