//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के लिए मिनी ऑक्शन बेंगलूर में रविवार को करीब ढाई घंटे चला। 5 टीमों ( गुजरात जायंट्स, मुम्बई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स)ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च कर प्लेयर्स खरीदे।
वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा की पूर्व छात्रा और घुवारा नगर की शान कु क्रांति गौंड को यूपी वॉरियर्स की ओर से दस लाख रुपए खर्च कर खरीदा गया, जिसमें क्रांति गौंड क्रिकेट के क्षेत्र में यूपी वॉरियर्स की ओर से एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाकर अपनी क्रिकेट टीम के लिए विशेष योगदान देंगी।
कहा जाता है कि जब क्रांति गौंड कक्षा नवमी में पढ़ती थीं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था तो उनके शिक्षक एवं मार्गदर्शक राजेश कुमार सेन ने उनसे कहा कि आप पढ़ती क्यों नहीं हो, तो उन्होंने कहा कि मन नहीं लगता है सर, तो सर के कहा कि आपका मन क्रिकेट में लगता है तो बोलीं हां सर। तो उनके शिक्षक और मार्गदर्शक ने उन्हें क्रिकेट के लिए प्रेरित किया और यह बात उन शिक्षक ने अपने प्राचार्य महोदय और समस्त स्टॉफ को बताया कि हम सब क्रांति गौंड को खेल जगत के लिए प्रेरित कर सहयोग करें तो प्राचार्य बी एल प्रजापति एवं व्ही के जैन तथा सभी शिक्षकों ने उनका सहयोग किया।
घुवारा में एक बार क्षेत्रीय महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें शास बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा के शिक्षक राजकुमार सेन महान क्षेत्रीय क्रिकेटर के विशेष नगर पंचायत घुवारा द्वारा क्रिकेट कराया गया जिसमें मेरे आग्रह पर क्रांति गौंड को खेलने का मौका दिया गया जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर घुवारा का नाम रोशन किया और उसी मैच से क्रांति गौंड का मनोबल बढ़ता गया और वे क्रिकेट जगत में अपना पैर जमाती गईं और आज इस मुकाम तक पहुंची।
संस्था प्राचार्य बी एल प्रजापति ने सभी छात्राओं को प्रेरित किया कि जिस क्षेत्र में विशेष रुचि हो और कैरियर की संभावना हो, उस क्षेत्र को चुनकर क्रांति गौंड की तरह आगे बढ़ते रहना चाहिए।