मवेशियो से भरी पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ा।
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के लखनगुआ तिराहे पर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आधा दर्जन भैंसों से भरी पिकअप वाहन को जब्त कर दो लोगो पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।जानकारी के मुताबिक सहायक उप निरीक्षक एन आर दुबे ने बड़ामलहरा सागर रोड स्थित लखनगुआ तिराहे पर मुखाबिर की सूचना पर पिकअप क्रमांक यूपी 95 टी 0385 में लदे दो नग पड़ा एवं चार नग भैंस कुल कीमत 75 हज़ार लगभग की अबैध रूप से ले जाते हुए निजामी हुसैन पिता नसीर हुसैन अंसारी निवासी महोबा उत्तरप्रदेश , मोनू पिता बल्लू अंसारी हवेली मुहल्ला महोबा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।