संचालित नही हो रही बी.एस.डब्लू की कक्षाये।
//गगन सेन//
पथारिया(दमोह)। मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम समाज कार्य में स्नातक पाठ्यक्रम जिसकी कक्षाएं कुछ समय पहले जन अभियान परिषद के सहयोग से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया में लग रही थी।परंतु सरकार के बदलने बाद से यह कक्षाएं बंद है जिस कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में था, जैसे इन कक्षाओं को पुनः चालू करने के आदेश आए तो यह कक्षाएं उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा महाविद्यालय में लगाने का निर्णय लिया गया।
परंतु यह कक्षाएं आदेश के बाद भी कई समय से बंद चल रही थी,रविवार दिन कुछ विधाथीयों को फोन करके बुलाया गया की आपकी क्लास आज लगनी है जब विधाथींँ महाविद्यालय गये तो वह बंद था,बाद में खुला पर कोई शिक्षक नहीं थे, जिस कारण छात्र परेशान रहे , वही कुछ विद्यार्थियों ने कहा है कि यह कोर्स सही रूप से चल रहा था और जब परामर्श दाताओं द्वारा हमें पढ़ाया जा रहा था,परंतु बिना अनुभव फील्ड वर्क यह शिक्षक हमें कैसे पढा सकते है और आज कालेज बंद हैं,हम कडी धूप में आये थे अब वापिस जा रहे हैं,ये विधाथीँ रहे उपस्थित।
पिपरिया लुहार से सेबराम पटेल, विशाखा पटेल बरधारी कपिल पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, कृष्णा पटेल आदि छात्र आ कर जाते रहे।