महिला हुई लापता,नही लगा कोई सुराग।
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम दरगुआ में डॉक्टर को दिखाने गई महिला अचानक लापता हो गईं।जिसको तलासने और न मिलने की स्थिति में महिला के पति ने थाने में जाखर गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरगुआ निवासी वलदेवा पिता हीरालाल कुशवाहा 33 वर्ष ने थाने में सूचना दी कि बीती 23 मई को वो साप्ताहिक हाट बजार बड़ामलहरा में सब्जी बेचने आया था।
शाम को बापिस जब बड़ामलहरा से वो अपने घर दरगुआ गया।
तो उसकी पत्नी लक्ष्मी कुशवाहा उसे घर पर नही मिली तो उसने अपने लड़के आशीष से लक्ष्मी के बारे में पूछा तो पुत्र ने बताया की उसकी माँ दोपहर दो बजे डॉक्टर को दिखाने की कह कर चली गई थी।
जो अभी तक लौट के नही आई उसने गांव के सभी डॉक्टरों एवं रिस्तेदारों के यहां तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो महिला के पति ने थाने में सूचना दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।