Translate

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

बुंदेलखंड के इस खिलाड़ी का साऊथ अफ्रीका टीम में चयन।

बुंदेलखंड के इस खिलाड़ी का साऊथ अफ्रीका टीम में चयन।


//गगन सेन,प्रबल सोनी//

पथारिया(दमोह)। मध्य प्रदेश के जिला दमोह तहसील पथरिया के ग्राम लखरौनी के एक क्रिकेट खिलाड़ी का टी-10 प्रो क्रिकेट लीग जो कि खेल ऑल इंडिया से संबंधित है।
 इसमें भानु प्रताप कुशवाहा, पिता गया प्रसाद कुशवाहा, माता द्रोपती कुशवाहा का चयन जिम्बाब्वे व साउथ अफ्रीका के लिए किया गया है। यह सबसे पहले देहरादून में कैंप कराया जाएगा जिसमें उन्हें अपने सीनियर से सीखने को मिलेगा ।
दमोह शहर के तहसील पथारिया से भानु प्रताप कुशवाहा का चयन जिम्बाब्वे में तथा साउथ अफ्रीका के लिए 15 दिन एवं 35 दिन के लिए किया गया है इनका ट्रायल मैच 3 फरवरी 2019 को दिल्ली में हुआ था वही दूसरा ट्रायल मैच 31 मार्च 2019 को दिल्ली में हुआ था।
अच्छा प्रदर्शन करते हुए इनको इस सीरीज लिए चयनित किया गय जिस के दौरान उत्तराखंड में 11 से 16 अगस्त तक इनका कैंप होना है इनकी सफलता के लिए परिवार, मित्रों एवं पूरे गांव शहर में काफी उत्साह का माहौल हैं।