Translate

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

अगर ऑनलाइन शाॅपिंग के हो दीवाने तो हो जायें सावधान।

अगर ऑनलाइन शाॅपिंग के हो दीवाने तो हो जायें सावधान।



मंगवाया था मोबाइल और पार्सल के पेकिट में मिलें बेल्ट और खाली पर्स।


//खिलान पटैल के साथ गगन सेन//

ब्यूरो दमोह। महंगा मोबाइल कम कीमत पर मिलने की लालच में आकर एक युवक धोखाधड़ी का शिकार बन गया। मोबाइल की जगह उसे एक बेल्ट और दो पर्स मिले। जबकी कीमत मोबाइल की चुकानी पड़ी।
         जानकारी अनुसार नोहटा थाना क्षेत्र के सेमरा मीडिया निवासी विनोद पिता जीतू प्रजापति 27 के मोबाइल पर दिल्ली से कॉल आया था कि उसे लकी ग्राहक चुना गया है। और 13 हजार 500 रुपय कीमत का मोबाइल महज 35 सौ रुपये में दिया जा रहा है।
यदि लेना चाहते हैं तो ऑर्डर बुक करा दे। विनोद ने बताया कि एक बार तो मैंने लेने से मना कर दिया। लेकिन दोबारा फिर कॉल आया तो मैंने झांसे में आ गया और ऑर्डर बुक करा दिया।
कल जब मेरे पास डाक से पार्सल आया तो मैंने 35 सो रुपए देकर पार्सल लिया लेकिन जब पैकेट खोला तो उसमें मोबाइल की जगह एक बेल्ट और दो पर्स रखे थे युवक का कहना है कि मैं तो झांसी में आ गया लेकिन युवाओं को इस तरह से झांसे में नहीं आना चाहिए। इसकी शिकायत पुलिस को आवेदन देकर की है और रुपए वापस दिलाने की मांग करते हुए जांच का फर्जीवाड़ा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।