Translate

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

अव्यवस्थाओं के बीच गुजर रहा पीजी कॉलेज।

अव्यवस्थाओं के बीच गुजर रहा पीजी कॉलेज।


ब्यूरो टीकमगढ़। जिले में संचालित पीजी कॉलेज दोनों जिले का केंद्र है। यहां पर अधिकतर दोनों जिलो के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। यहां शासन द्वारा छात्रों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को संचालित किया गया है लेकिन इन व्यवस्थाओं की देखरेख जिम्मेदार नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण छात्रों को कॉलेज की व्यवस्थाओं से बंचित होना पड़ रहा है।
     बुधवार को पीजी कॉलेज में जब देखा गया तो सुविधाओं के नाम की स्थिति उलट दिखी।
केनटीन के साथ जनेटर सालों से बंद पड़ा हुआ था। जिम कक्ष महीनों से बंद होने के कारण मशीनों पर धूल के साथ कचरा जमा हुआ था।
 वहीं कक्षों के पंखे टूटे तो और बिजली के बोर्डो से बिजली के बायर बाहर निकले हुए थे। जहां-देखो वहां कचरा ही कचरा नजर आ रहा था। लेकिन प्रबंधन सार्वजनिक स्थल पर कॉलेज टॉप होने की चर्चा की जाती रही। चर्चा को लेकर संज्ञान में लिया तो कॉलेज प्रबंधन की पोल हेंडओवर किए गए नए भवन और कॉलेज की व्यवस्थाओं में देखने को मिली।