Translate

बुधवार, 24 जुलाई 2019

पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।


//खिलान पटैल,गगन सेन//

पथारिया(दमोह)। जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक दमोह विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के निर्देशन में तथा पथरिया एसडीओपी के बी उपाध्यय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत इंचार्ज थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए दो पहिया वाहन सहित चोर गिरोह के तीन सदस्य हल्ले उर्फ नीलकमल पिता लक्ष्मण पटेल मुकेश पटेल एवं गोविन्द पिता गणेश सोनी सभी निवासी वार्ड नंबर 14 पथरिया को गिरफ्तार किया गया है।
जिनके कब्जे से कुल पांच मोटरसाइकिल जप्त की गई उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ करने पर उक्त मोटरसाइकिलें थाना पथरिया एवं थाना दमोह देहात जिला दमोह तथा  थाना सानौधा व थाना मकरोनिया जिला सागर क्षेत्र से चोरी करना बताया है इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक तिरपुड़े से सउनि. एम के पटैल 72 सत्येंद्र सिंह एवं आर. 804 संदीप सिंह राजपूत  31 रोहित राजपूत आर. 445 अनिल कनौजिया आर. 608 अनिल गौतम आर. संदीप दीक्षित चा. आर. 635 मोहन साहू तथा ग्राम रक्षा समिति सदस्य हेमंत यादव व रामकुमार तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है।
उल्लेखनीय तथ्य यह है कि विगत माह जून 2019 में थाना पथरिया के अप.क्र.312/2019 धरा 379 ताहि के आरोपी ओमकार रजक से पूछताछ में आरोपी हल्ले उर्फ नीलकमल पटैल के साथ मोटरसाइकिल चोरी करना बताया था जिसके गिरफ्तारी के अथक प्रयास करने के उपरांत पथरिया पुलिस ने आरोपी हल्ले उर्फ नीलकमल पटेल को गिरफ्तार कर दोपहिया वाहन चोर गिरोह पकड़ने में बडी़ सफलता प्राप्त की है।

इनका कहना है कि....

( के. बी. उपाध्याय )