मूलभूत सुविधाओं से वंचित यह गांव।
ग्रामीणों की शिकायत गांव में नही है बिजली,पानी व शिक्षण सुविधाएं।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। सरकार भले ही आज चांद और मंगल जैसे मिशन को देश की महान उपलब्धि मानकर वाहवाही लूटने में इतनी मशगूल है कि उसको इसी धरती पर गुजर बसर करती आमजनता नजर ही नही आ रही है जो आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए अफसरों के घर और दफ्तरों में दोपरहिया दोपरहिया भटकते है।ऐसे में कैसे सबका साथ सबका विश्वास जैसे जुमलों को पूरा करेगी सरकार हम बात ग्राम पंचायत सुजनीपुर के गांव बूढ़ा की कर रहे जो जनपद पंचायत मेें साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर आया हुआ था।
इसमें करीब 20 से अधिक ग्रामीणों जिनमे महिलाएं और पुरुष दोनों साथ थे। जिन्होने मांग व शिकायत को लेकर आवेदन किया। ग्राम डूडा में अज्ञात चोरों द्वारा करीब 600 फुट विधुत तार चोरी कर लिया जिसकी शिकायत ग्राम के लोगों ने पथरिया राजस्व अधिकारी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई
इसमें जिला पंचायत से, मुख्य रूप से बिजली और शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम सड़क योजना को लेकर मांग व शिकायत की गई।
बिजली गुल की दिक्कत के बीच तार खम्भे भी हो गए चोरी।
लोगों के अनुसार ग्राम सुदनीपुर की विद्युत लाइन विद्युत लाइन पथरिया से पारदी टोला तक गई है जो कि 13 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 खंभों का विद्युत तार काट लिया गया विद्युत सुधारने का काम राजकुमार साहू करता है लाइनमैन के ऊपर ग्रामीणों ने शक जाहिर किया सुजनीपुर निवासी छोटेलाल अहिरवार ने बताया कि 13 जून को को ग्रामीणों ने तार चोरी की शिकायत दर्ज कराई उसके बाद भी शासन द्वारा न तो निरीक्षण किया गया न सुधार कार्य कराया गया घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं जो कि ऐसी भीषण ऐसी भीषण गर्मी में परेशान होते हैं करीब एक महीने से गांव में पूरी तरीके से विद्युत व्यवस्था बंद करें इसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही कोई सुधार कार्य नहीं किया गया एवं ग्राम की महिला सरतारन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा विद्युत विभाग की मिलीभगत से ऐसी वारदातों को अंजाम दिया गया इस पर विभाग विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।ग्रामीण निरपत पिता जीवन सिंह लोधी ने बताया कि उनके गांव में मूलभूत सुविधा जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य नही है।पिछले 3 माह से बिजली नही आ रही अफसरों के यह शिकायत ओर आवेदन लेकर जाने पर देखते हैं कह कर मामले को टांग दिया जाता है।अभी कुछ दिनों से बिजली के तार भी खम्भो सहित चोरी कर लिए जाते हैं।
बिजली लाइन पथरिया से पाडरिटोला तक गयी है लेकिन घर में रोशनी तीन माह से नही आई शिकायते करते हुए हम सभी ग्रामवासी परेशान हुए जा रहे हैं लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।