Translate

बुधवार, 24 जुलाई 2019

पति-पत्नी में अनबन,खाने में मिला दिया जहर।

पति-पत्नी में अनबन,खाने में मिला दिया जहर।


//अखंड यादव//

बल्देवगढ़(टीकमगढ़)। बीते आठ माह पूर्व जहर खाने से युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा युवती को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब भी मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
 जानकारी के मुताबिक पिछले आठ माह पूर्व पत्नी ने पति के खाने में जहर मिला कर दे दिया।
हालत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया था वही पीएम रिपोर्ट के साथ खाने में जहर की पुष्टि के लिए एफएसएल सागर को जांच हेतु भेजा गया था।
 जहां रिपोर्ट में पुष्टि होते ही पुलिस ने मंगलवार को मृतक की पत्नी हत्या के तहत मामला दर्ज कर उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह कहार ने जानकारी देते हुये बताया कि बल्देवगढ़ कस्बा निवासी अनीश खान के कई दिनों से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि 23 नवंबर 2018 को अनीश खान की पत्नी शबनम बानो ने खाने में जहर दे दिया था जिससे अनीश की हालत बिगड़ती देख परिजन बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
 वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत से पहले अनीस ने पुलिस को दर्ज कराए बयानों में बताया था कि पत्नी शबनम ने खाने में जहर मिलाया है।